Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Ranchi News : भाजपा के प्रदर्शन पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा ने लगाया राजनीतिक अवसरवाद का आरोप

Ranchi News : झारखंड में पानी और बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा पर जनता के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।


भाजपा जनता के मुद्दों पर राजनीति कर रही:- कांग्रेस


राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा जनता की समस्याओं के समाधान से ज्यादा राजनीतिक लाभ लेने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने केंद्र में 12 साल और झारखंड में 17 साल शासन किया, उसी के कार्यकाल में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति कमजोर हुई।

उन्होंने कहा कि अब वही पार्टी सड़क पर उतरकर जनता के नाम पर राजनीतिक प्रदर्शन कर रही है।


बिजली और जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने का दावा


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों के दौरान बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने और जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पानी और बिजली संकट को गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है।


भाजपा पर जनता को भ्रमित करने का आरोप


राकेश सिन्हा ने कहा कि नल जल योजना और अन्य परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, इसके बावजूद भाजपा आंदोलन कर रही है। उन्होंने इसे जनता को भ्रमित करने की कोशिश बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की समस्या मौसमी परिस्थितियों और बढ़ती मांग से जुड़ी है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर केवल मीडिया में बने रहने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह हर समस्या को राजनीतिक रंग देने में लगी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !