Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Jamshedpur News : जमशेदपुर में जुस्को गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, जरुरी कागजात की हुई जांच

Jamshedpur News : शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर मंगलवार को जुस्को गेट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। खास बात यह रही कि स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर पहले कभी इस तरह का विशेष वाहन जांच अभियान नहीं चलाया गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में काफी चर्चा रही।


उच्च स्तरीय निर्देश के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई


प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय आदेश के पालन में ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की जांच की।


कई वाहन पकड़े गए, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई


खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में वाहनों को जांच के लिए रोका गया था। जिन वाहन चालकों के पास जरूरी कागजात नहीं मिले या यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !