Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Jamshedpur Crime News: कदमा में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। मंगलवार को उलियान इलाके में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को अपना निशाना बनाया। उलियान स्थित विद्यासागर पथ के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के निवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल है।

घर लौटते वक्त बदमाशों ने बनाया निशाना
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता उत्पल कुमार दत्ता की पत्नी हैं। वह सुबह के वक्त अपना जरूरी काम निपटाकर पैदल घर की ओर लौट रही थीं। जैसे ही वह "साइकलिंग मधुसूदन अपार्टमेंट" के समीप पहुंची, घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले पर हाथ मारा। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं या मदद के लिए शोर मचातीं, अपराधी चेन लेकर फरार हो चुके थे।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
वारदात की जानकारी मिलते ही कदमा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बदमाशों का सुराग पाने के लिए पुलिस अपार्टमेंट और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हुलिए और बाइक के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

क्षेत्र में बढ़ते अपराध से स्थानीय लोग चिंतित
कदमा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। हालांकि, कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने एक ऐसे ही मामले का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों और चोरी का सोना खरीदने वाले एक जौहरी को जेल भेजा था, लेकिन ताजा घटना ने पुलिसिया गश्त पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि राह चलती महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !