Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Adityapur Big Breaking: आदित्यपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही, अस्पताल दर अस्पताल भटकते रहे परिजन, मासूम ने तोड़ा दम

Adityapur Big Breaking: आदित्यपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गले में कुछ फंस जाने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. परिजन बच्चे को इलाज के लिए कई नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, लेकिन किसी भी अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण समय पर उपचार शुरू नहीं हो सका. बच्चे के पिता नाम का बिरसा सोय हैं, जो कि कलुपटांगा का निवासी हैं.

परिजनों के मुताबिक बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद वे उसे लेकर आदित्यपुर-2 स्थित 111 नर्सिंग होम, शिवा नर्सिंग होम, गंगोत्री हॉस्पिटल और साई नर्सिंग होम पहुंचे. हालांकि सभी जगह चिकित्सकों के नहीं मिलने से बच्चे का इलाज नहीं हो पाया.

बताया गया कि साई नर्सिंग होम के बाहर बच्चे की मां उसे गोद में लेकर रो रही थी. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने मदद की और तुरंत बच्चे को निजी वाहन से टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया.

टीएमएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार बच्चे को अस्पताल लाने में काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने कहा कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो संभवतः उसकी जान बचाई जा सकती थी.

घटना के को लेकर लोगों का कहना है कि सरायकेला जिले में कई नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, लेकिन आपात स्थिति में भी वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते. इलाज में देरी होने से मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इस घटना के बाद क्षेत्र में निजी नर्सिंग होम की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से नर्सिंग होम में डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !