Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Box Office Update: 9वें दिन भी नहीं थमा “राजा शिवाजी” का तूफान, बॉक्स ऑफिस पर मचा बवाल

Box Office Update:  Raja Shivaji को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के 9 दिन बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए 5.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। अब तक फिल्म 61.45 करोड़ रुपये का इंडिया नेट और 72.91 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

पहले वीकेंड में ही बना दिया माहौल
फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 12.55 करोड़ पहुंच गई, जबकि रविवार को 14.28 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र और साउथ इंडिया में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

“भूत बंगला” की रफ्तार अब पड़ रही धीमी
वहीं Bhoot Bangla पिछले 23 दिनों से सिनेमाघरों में बनी हुई है, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट साफ नजर आ रही है। अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अब तक 154.75 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन और 236.63 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कारोबार किया है।

कमाई में कौन निकला आगे?
ओवरऑल कलेक्शन में “भूत बंगला” अभी भी आगे है, लेकिन मौजूदा ट्रेंड में ‘राजा शिवाजी’ तेजी से दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है। वीकेंड पर फिल्म की पकड़ देखकर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कई बड़ी फिल्मों के लिए चुनौती बन सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !