Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Jamshedpur News: आउटर पर मेमू ट्रेनों की लंबी रोक से यात्री परेशान, जान जोखिम में डालकर उतरने को मजबूर

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के आउटर पर मेमू ट्रेनों को लंबे समय तक रोके जाने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जुगसलाई रेलवे अंडर ब्रिज के ऊपर एक मेमू ट्रेन लगभग आधे घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

ट्रेन के लंबे समय तक रुके रहने के कारण कई यात्री जोखिम उठाकर रेलवे लाइन पर उतर गए और पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए. इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है.

जानकारी के अनुसार सोमवार को चक्रधरपुर मेमू समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी आउटर पर रोक दिए जाने के कारण देरी से टाटानगर स्टेशन पहुंचीं. लगातार हो रही देरी से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !