Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Jharkhand News: सुप्रीम कोर्ट से आलमगीर आलम को राहत, कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी

Jharkhand News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद झारखंड कांग्रेस में खुशी का माहौल है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्यायपालिका की निष्पक्षता और पारदर्शिता का प्रतीक बताया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और अदालत के हर फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा. साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है.

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्य को कुछ समय के लिए परेशान किया जा सकता है, लेकिन उसे हराया नहीं जा सकता. उन्होंने आलमगीर आलम को जमानत मिलने पर शुभकामनाएं दीं.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला न्यायपालिका की निष्पक्षता को दर्शाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी सच और न्याय की ही जीत होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !