Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Ranchi News: रांची में दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Ranchi News: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित नयासराय मठटोली अमडेला के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. लोहरदगा की ओर जा रही एक ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. गिरते ही उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि युवक के बारे में कोई जानकारी मिल सके.

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या फिर घटना के पीछे कोई अन्य कारण है.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ट्रेन में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. युवक की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !