Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Jharkhand News: वर्दी की गरिमा तार-तार, गुमला में महिला पुलिसकर्मी के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के मामले में थाना प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Jharkhand News: गुमला में महिला पुलिसकर्मी के साथ वायरल हुई आपत्तिजनक तस्वीरों ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है. मामले को गंभीर मानते हुए एसपी हरीश बिन जमा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली और सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं.
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ पुलिस अधिकारी आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं. वायरल फोटो में सभी पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं, जिससे विभाग की छवि और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. तस्वीरों के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है.

एसपी हरीश बिन जमा ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभागीय कार्रवाई की गई है. पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !