Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Godda News : महागामा में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित, मतदाता अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

Godda News : गोड्डा जिले के महागामा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से संवाद सह BLA-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में बूथ एजेंट, पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर नजर रखने का आह्वान


शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की जानकारी देना और मतदाता सूची से जुड़ी संभावित अनियमितताओं के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान बूथ लेवल एजेंटों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और पात्र मतदाताओं के नाम हटने से रोकने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे बूथ स्तर पर पूरी सतर्कता के साथ काम करें और हर पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।


मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा:- मताधिकार की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी


कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अहम भूमिका होती है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए।

उन्होंने बूथ एजेंटों से पूरी प्रतिबद्धता और सजगता के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन और जागरूकता के जरिए उसका जवाब देंगे।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से SIR प्रक्रिया की बारीकियों को समझने और जरूरत पड़ने पर प्रत्येक पात्र मतदाता की मदद करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव एवं गोड्डा प्रभारी गुंजन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष याहया सिद्दीकी, SIR प्रशिक्षक मुद्दसिर खान, महागामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिनहाज आलम और महागामा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नीलेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !