Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Bandi Bageerath POCSO Case: BJP मंत्री के बेटे पर नाबालिग से उत्पीड़न का आरोप, कांग्रेस का बड़ा हमला

Bandi Bageerath POCSO Case: केंद्रीय मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भगीरथ के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने के बाद तेलंगाना की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने आरोप लगाया है कि भगीरथ ने उसे एक फार्महाउस पर जबरन शराब पिलाई और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक संरक्षण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


POCSO के तहत केस दर्ज, धमकी और मारपीट के आरोप

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर भगीरथ ने उसे धमकाया, उसके साथ मारपीट की और चुप रहने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, लड़की के माता-पिता को भी कथित तौर पर धमकियां दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए POCSO एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में जांच शुरू कर दी है।


कांग्रेस का BJP पर हमला, सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंत्री का बेटा अपने पिता के पद का रौब दिखाकर लोगों को डराता रहा और खुद को कानून से ऊपर समझता है। पार्टी ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में भाजपा नेताओं और उनके करीबियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।


“रणनीति-चरित्र-चेहरा” पर कांग्रेस का तंज

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि यह मामला भाजपा के “रणनीति-चरित्र-चेहरा” को उजागर करता है। पार्टी ने आरोप लगाया कि गुंडागर्दी, दबाव और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ घटनाएं भाजपा नेताओं की पहचान बनती जा रही हैं। वहीं, भाजपा की ओर से फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !