Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Jharkhand News : शादी के दबाव में नाबालिग प्रेमी ने की किशोरी की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में नाबालिग किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतका के नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार किया है।


राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में मिली थी किशोरी की लाश, जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला


पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक किशोरी और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से शादी को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। किशोरी आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी खुद नाबालिग होने का हवाला देकर शादी से इनकार कर रहा था।

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन दोनों ऑटो से सोपोडेरा पहुंचे थे। आरोपी की भाभी का घर उसी इलाके में होने के कारण वह वहां के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर से अच्छी तरह परिचित था। उसने किशोरी को बातचीत करने के बहाने स्कूल के सुनसान परिसर में बुलाया।


शादी को लेकर हुई बहस के बाद गला दबाकर की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार


स्कूल परिसर में पहुंचने के बाद दोनों के बीच शादी को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने किशोरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। वहीं किशोरी की हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी और लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !