Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Ranchi News: रांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, करमटोली से साइंस सिटी तक 3.2 किमी लंबे फ्लाईओवर को हरी झंडी, 351 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Ranchi News: राजधानी वासियों के लिए राहत भरी खबर है. करमटोली से साइंस सिटी तक का सफर अब सुगम होने वाला है. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण के लिए 351,14,44,800 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.

सुविधाजनक कॉरिडोर और सौंदर्यीकरण पर जोर
इस नए कॉरिडोर की कुल लंबाई 3.216 किलोमीटर तय की गई है. यह फ्लाईओवर न केवल यातायात को रफ्तार देगा, बल्कि इसके तहत सड़क के सौंदर्यीकरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है. आवंटित राशि का उपयोग जमीन अधिग्रहण, बिजली-पानी की पाइपलाइन शिफ्ट करने और लैंडस्केपिंग के लिए किया जाएगा.

दो वित्तीय वर्षों में संपन्न होगा पूरा प्रोजेक्ट
सरकार ने निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दो चरणों का खाका तैयार किया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 210.68 करोड़ रुपये खर्च कर बड़ा हिस्सा पूरा किया जाएगा. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2027-28 में शेष 40 फीसदी कार्य के लिए 140.45 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है.

राजमार्ग प्राधिकार को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
इस प्रोजेक्ट के निर्माण की कमान झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार को सौंपी गई है. मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने के बाद अब जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की बारी है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से रांची की एक बड़ी आबादी को हर दिन लगने वाले जाम, समय की बर्बादी और ईंधन की खपत से निजात मिल सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !