Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Hormuz Attack On Indian Ship: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत, 5 घायल

Hormuz Attack On Indian Ship: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच एक भारतीय जहाज पर देर रात भीषण गोलीबारी हुई। इस हमले में गुजरात के एक नाविक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए गए हैं। घटना के बाद पूरे समुद्री क्षेत्र में दहशत फैल गई।


गुजरात के नाविक की मौत

लकड़ी से बने जहाज अल फैज नूर--सुलेमानी 1 पर 18 सदस्य सवार थे। जहाज 7 मई को दुबई से यमन के लिए रवाना हुआ था। 8 मई की रात करीब 1 बजे हमला हुआ, जिसमें इंजन ड्राइवर अल्ताफ तालाब केर की मौके पर ही मौत हो गई।


अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हमला

इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन ने इस घटना को अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी हिंसक झड़प बताया है। हमले के बाद होर्मुज क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है।


रेस्क्यू ऑपरेशन से बची जानें

हमले के बाद बाकी क्रू सदस्यों को एमएसवी प्रेम सागर-जहाज ने सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोगों को दुबई पोर्ट पहुंचाया गया, जहां घायल नाविकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया।


फारस की खाड़ी में बढ़ा तनाव

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 11 भारतीय जहाज सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं, जबकि 13 जहाज अब भी फारस की खाड़ी में मौजूद हैं। मिडल ईस्ट में जारी तनाव के कारण होर्मुज क्षेत्र लगातार संवेदनशील बना हुआ है और भारतीय एजेंसियां हालात पर नजर रखे हुए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !