Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Dhanbad News : घरेलू विवाद के बाद घर से निकले किशोर की ट्रेन से कटकर मौत

Dhanbad News : जिले के कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद किशोर घर से निकला था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया किशोर

मृतक की पहचान चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह जुनकुंदर सीएमडब्ल्यू कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय ओमप्रकाश शाव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हावड़ा से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कुमारधुबी रेलवे स्टेशन की अप लाइन पर पोल संख्या 231 के समीप हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन तेज रफ्तार से गुजर रही थी, तभी किशोर अचानक उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने बताया कि किसी घरेलू विवाद के बाद ओमप्रकाश घर से निकल गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !