Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Jamshedpur News : JSCA अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में चिन्मया विद्यालय बना चैंपियन, शिक्षा निकेतन को 45 रन से हराया

Jamshedpur News : झारखण्ड क्रिकेट स्टेट असोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-2026 का फाइनल मुकाबला शनिवार को बेहद रोमांचक अंदाज में खेला गया। फाइनल में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा निकेतन को 45 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। लगातार सात मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची चिन्मया विद्यालय की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा।


गेंदबाजों ने दिलाई मजबूत शुरुआत


फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चिन्मया विद्यालय ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से विघ्नेश कुमार ने 39 गेंदों में शानदार 50 रन की पारी खेली, जबकि दिव्यम प्रकाश ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।


शिक्षा निकेतन की टीम 119 रन पर सिमटी


165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा निकेतन की टीम चिन्मया विद्यालय के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 16.2 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गई। शिक्षा निकेतन की ओर से प्रतीक राज यादव ने 24 गेंदों में 31 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।


टूर्नामेंट में भी चिन्मया विद्यालय का दबदबा, गेंदबाजों ने पलटा मैच का रुख


चिन्मया विद्यालय की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। निथिक भारद्वाज ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं दिव्यम प्रकाश ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिव्यम प्रकाश को फाइनल मुकाबले का “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

पूरे टूर्नामेंट में चिन्मया विद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। निथिक भारद्वाज ने कुल 20 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का पुरस्कार जीता, जबकि विघ्नेश कुमार ने 350 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !