Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Jharkhand News: पाकुड़ में जंगली लोमड़ी का खौफनाक तांडव, सोते हुए तीन साल के मासूम को घर में घुसकर मार डाला, दूसरा बच्चा बाल-बाल बचा

Jharkhand News: पाकुड़ जिले के तारानगर पंचायत अंतर्गत लखी नारायणपुर गांव में जंगली लोमड़ी के हमले से दर्दनाक घटना सामने आई है. शुक्रवार देर रात एक लोमड़ी घर में घुस गई और तीन साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी अपने बच्चों के साथ मायके लखी नारायणपुर आई हुई थीं. रात में पूरा परिवार घर में सो रहा था. इसी दौरान जंगली लोमड़ी घर के अंदर घुस आई और सो रहे मासूम को निशाना बना लिया.

बताया जा रहा है कि जानवर ने बच्चे को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद लोमड़ी ने घर में मौजूद दूसरे बच्चे पर भी हमला करने की कोशिश की.

करीब तीन वर्षीय बच्चे की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए. परिजनों के शोर मचाने पर लोमड़ी वहां से भाग निकली, जिससे दूसरे बच्चे की जान बच गई.

घायल बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. फिलहाल बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है.

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने तथा जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !