Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jamshedpur Breaking: टेल्को के मिश्रा बगान में सरेआम फायरिंग से सनसनी, जमीन विवाद में दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस ने बरामद किए तीन खोखे

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को के मिश्रा बगान इलाके में शुक्रवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोलियां चलाकर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया.
घटना रात करीब सात बजे की बताई जा रही है. अचानक फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण अपने घरों में छिप गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक बाइक से पहुंचे और कुछ ही देर में लगातार तीन राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार महेश मिश्रा और संदीप पांडेय के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद को लेकर इलाके में दबाव बनाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई.

घटनास्थल के पास झामुमो कार्यालय होने के कारण मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !