Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Ranchi News: रांची में आरटीई को लेकर अहम बैठक कल, निजी स्कूलों के प्राचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य

Ranchi News: रांची जिला प्रशासन ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. यह बैठक 9 मई को सुबह 11:30 बजे रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होगी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री करेंगे.

जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी निजी विद्यालयों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. इसमें CBSE, ICSE, JAC और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के प्राचार्य या अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. प्रतिनिधियों का पंजीकरण सुबह 11 बजे से शुरू होगा.

बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नामांकन प्रक्रिया, नियमों के पालन, शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. जिला प्रशासन निजी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर सकता है.

प्रशासन का कहना है कि आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है. इसी उद्देश्य से निजी स्कूलों के साथ समन्वय स्थापित करने और प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई है.

बैठक को लेकर निजी विद्यालयों के बीच भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. कई स्कूल प्रबंधन इसे आगामी शैक्षणिक सत्र और आरटीई व्यवस्था से जुड़ी अहम प्रशासनिक बैठक मान रहे हैं.

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी निजी विद्यालयों की सहभागिता से ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !