Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-08

IPL 2026: दिल्ली या कोलकाता? आज की हार किसी एक टीम का खत्म कर सकती है IPL 2026 का सफर

IPL 2026: Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders के बीच आज आईपीएल 2026 का बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है और ऐसे में आज हारने वाली टीम का सफर लगभग खत्म हो सकता है। वहीं जीत दर्ज करने वाली टीम की उम्मीदें पूरी तरह जिंदा रहेंगी। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।


लगातार जीत से KKR का बढ़ा आत्मविश्वास

केकेआर की टीम ने शुरुआती मैचों में लगातार हार झेली थी, लेकिन अब टीम शानदार वापसी करती दिख रही है। लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन नजर आ रहा है और टीम अब लय में दिखाई दे रही है। यही वजह है कि मौजूदा मोमेंटम थोड़ा कोलकाता के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है।


घरेलू मैदान पर दिल्ली को मिलेगा फायदा

दिल्ली के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है। अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और धीमी पिच स्पिनर्स को मदद देती है, जिसका फायदा कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव उठा सकते हैं। यहां बड़े स्कोर का पीछा करना भी आसान माना जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। घरेलू परिस्थितियां दिल्ली को मजबूत बना सकती हैं।


आंकड़ों में KKR आगे, लेकिन मुकाबला बराबरी का

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 34 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें Kolkata Knight Riders ने 19 मैच जीते हैं, जबकि Delhi Capitals को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। आंकड़ों में केकेआर जरूर आगे है, लेकिन अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में आज का मैच पूरी तरह रोमांच और दबाव से भरा रहने वाला है, जहां छोटी-छोटी गलतियां भी मैच का रुख बदल सकती हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !