Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jharkhand News: दामोदर के उद्गम स्थल में मनेगा गंगा दशहरा, विधायक सरयू राय ने राज्यपाल को दिया मुख्य अतिथि बनने का न्योता

Jharkhand News: रांची में शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आगामी 25 मई को आयोजित होने वाले गंगा दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

यह कार्यक्रम लोहरदगा जिले के चूल्हापानी में आयोजित किया जाएगा, जिसे दामोदर नदी का उद्गम स्थल माना जाता है. आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

मुलाकात के दौरान सरयू राय ने राज्यपाल को कार्यक्रम की विशेषताओं और इसके सामाजिक व पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नदियों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

बताया गया कि गंगा दशहरा उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम के जरिए जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संदेश भी दिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !