Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Terror Expose: दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर पर ISI की खौफनाक साजिश, बड़ा हमला टला

Terror Expose: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की एक बड़ी आतंकी साजिश का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर आतंकियों के निशाने पर था। इस मंदिर की रेकी कर उसके फोटो और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी पाकिस्तान में बैठे सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजी गई थी। आरोपियों का मकसद मंदिर में मौजूद पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर हमला कर दहशत फैलाना था।


दिल्ली-सोनीपत हाईवे के मशहूर ढाबे पर ग्रेनेड अटैक की तैयारी

स्पेशल सेल की जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक प्रसिद्ध ढाबा भी आतंकियों के टारगेट पर था। यहां हर दिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। ISI मॉड्यूल की योजना हैंड ग्रेनेड से हमला कर भारी तबाही मचाने और आम लोगों में डर फैलाने की थी। एजेंसियों के मुताबिक इस हमले के जरिए बड़े स्तर पर अफरा-तफरी फैलाने की साजिश रची गई थी।


हिसार सैन्य कैंप और यूपी पुलिस स्टेशन भी थे निशाने पर

जांच एजेंसियों ने खुलासा किया कि हिसार में मौजूद एक सैन्य कैंप की भी रेकी की गई थी। उसके वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे गए थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाने की योजना थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ISI भारत के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे मॉड्यूल के जरिए अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही थी।


शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों से ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 गुर्गों को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार और संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और देशभर में संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !