Jamshedur News : शहर में अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए टाटा मोटर्स कर्मियों के सम्मान में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिजनों के साथ शामिल हुए।समारोह में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष और महामंत्री ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त कर्मियों ने साझा किए अपने अनुभव
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी को स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यूनियन हमेशा अपने सदस्यों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, यूनियन से नहीं। जरूरत पड़ने पर सभी बेहिचक यूनियन कार्यालय आ सकते हैं और अपने सुझाव दे सकते हैं।
इन कर्मचारियों को दी गई विदाई
व्हीकल फैक्ट्री से अखिलेश तिवारी और सतनारायण सिंह, फ्रंट एक्सल से जगनारायण सिंह, संजीव बोस और एसके मोहम्मद नईम, फ्रेम फैक्ट्री से अलंकी मुरलीधर, शाह जफर, अजय कुमार और इम्तियाज अहमद खान को विदाई दी गई।
इसके अलावा व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच से नंदकिशोर तिवारी, इंजन डिवीजन से वासुदेव भावई, ईआरसी से मदन कुमार सिंह, बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री से गोपाल सिंह, ट्रीम फैक्ट्री से गणपति मिश्र और आनंद कुमार सिंह तथा क्यूए विभाग से सुब्रता चक्रवर्ती को सम्मानित किया गया।