Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jharkhand Railway News: बेवजह चेन पुलिंग पर रेलवे सख्त, 6 दिनों में 14 लोग गिरफ्तार

Jharkhand Railway News: ट्रेनों में अनावश्यक चेन पुलिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 से 6 मई 2026 के बीच अलार्म चेन पुलिंग (ACP) के 14 मामले दर्ज किए गए हैं. इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


6 दिनों में 14 मामलों पर कार्रवाई

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कई यात्री निजी सुविधा, जल्द उतरने या अन्य गैरजरूरी कारणों से ट्रेन की चेन खींच देते हैं. इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है और पूरी रेल व्यवस्था पर असर पड़ता है. चक्रधरपुर मंडल ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए लगातार निगरानी और कार्रवाई शुरू की है.

हजारों यात्रियों को होती है परेशानी
अनावश्यक चेन पुलिंग के कारण ट्रेनें बीच रास्ते में रुक जाती हैं, जिससे ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ती है. इसका असर दूसरी ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ता है. रेलवे का कहना है कि एक व्यक्ति की लापरवाही की वजह से हजारों यात्रियों को देरी, असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ता है.

केवल आपात स्थिति में करें इस्तेमाल
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अलार्म चेन पुलिंग सुविधा का इस्तेमाल केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में ही करें. रेलवे ने साफ कहा है कि बिना वजह चेन पुलिंग करना दंडनीय अपराध है और आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !