Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jamshedpur News : पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, साकची गोलचक्कर पर फूंका प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला

Jamshedpur News : पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद फैली हिंसा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेत्री मंजीत आनंद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जिस तरह हिंसा, आगजनी और राजनीतिक प्रताड़ना की घटनाएं सामने आ रही हैं, वह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा देश में भय और तनाव का माहौल पैदा कर रही है, जबकि आम जनता सुरक्षा और शांति चाहती है।

लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं :- कांग्रेस

मंजीत आनंद ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चुनाव समाप्त होने के बाद भी यदि लोग डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं, तो यह सरकारों की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल की स्थिति पर गंभीरता से हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध जताया। साकची गोलचक्कर पर कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि हिंसा की घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो पार्टी आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !