Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jamshedpur News: जमशेदपुर में से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती, सेवा कार्यों के साथ होगा आयोजन

Jamshedpur News: झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की ओर से आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप की 487वीं जन्म जयंती मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसे लेकर बुधवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे और आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की गई. प्रेस वार्ता में केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह बबलू, जयंत विक्रम सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह और अभिषेक सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.
मरीन ड्राइव पर होगा मुख्य आयोजन, हजारों लोग करेंगे माल्यार्पण
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 9 मई को मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम की शुरुआत पांच पुरोहितों के शंखनाद के साथ होगी. इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

झारखंड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की 27 इकाइयों की समितियां भगवा ध्वज के साथ जय घोष करते हुए क्रमवार माल्यार्पण करेंगी. आयोजन में शहर के सभी हिंदू समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है.

संगोष्ठी और सेवा कार्यों पर रहेगा खास जोर
संघ के केंद्रीय सचिव अमित सिंह ने बताया कि जन्म जयंती के अवसर पर सुबह 10 बजे से संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा. इसमें शहर के शिक्षाविद और इतिहासकार शामिल होकर महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र रक्षा के योगदान पर प्रकाश डालेंगे.

इसके अलावा गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर मीठे पेय पदार्थों के सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे. युवा संघ की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच सामग्री वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है. आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !