Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Seraikela Breaking: कपाली में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई। डैमडूबी इलाके में अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी को निशाना बनाते हुए उससे करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

कलेक्शन कर लौट रहे कर्मी को घेरकर छीना रुपयों से भरा बैग
जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मी विभिन्न इलाकों से कलेक्शन कर रकम लेकर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने डैमडूबी इलाके में उसे रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि कर्मी ने विरोध करने की कोशिश की, जिसके बाद अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कर्मी से करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई है और विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !