Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने पूरी की जनगणना 2027 की स्व-गणना, जागरूकता बढ़ाने की पहल

Jharkhand: झारखंड में जनगणना 2027 को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने प्रथम चरण के अंतर्गत अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर ली। इस दौरान उन्होंने जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोगों को भी इसमें सहयोग करने का संदेश दिया। अधिकारियों के अनुसार यह कदम राज्य में जनगणना को लेकर जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

महानिबंधक सहित कई अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के महानिबंधक सत्य प्रकाश सिन्हा ने भी अपनी स्व-गणना पूरी की। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री, जनगणना निदेशक झारखंड राज्य प्रभात कुमार, संयुक्त निदेशक जनगणना डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता तथा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रांची शेषनाथ बैठा भी उपस्थित रहे।

जागरूकता और शत-प्रतिशत कवरेज पर जोर
अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान का उद्देश्य लोगों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और राज्य में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा स्वयं इस प्रक्रिया में भाग लेना लोगों के लिए प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इससे आम नागरिकों के बीच जनगणना को लेकर विश्वास और सहभागिता दोनों बढ़ेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !