Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-09

Birsa Munda Punya Tithi: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया, बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी बलिदान हमारी ऐतिहासिक विरासत- पूर्णिमा साहू

Jamshedpur: महान क्रांतिकारी और आदिवासी समाज के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि को भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने "बिरसा मुंडा अमर रहे" और "भारत माता की जय" के नारों के साथ वीर बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को स्मरण किया। विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया। 
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जननायक भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वराज की अलख जगाई और आदिवासियों के धर्मांतरण के विरोध में धर्म, संस्कृति और जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका संघर्षों से भरा जीवन हम सभी के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी बलिदान हमारी विरासत है, जिसे हमें संजोकर रखना है। 

मौके पर बिरसानागर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, राकेश सिंह, मनीष पांडेय, तजिंदर सिंह जॉनी, ममता भूमिज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !