Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

BREAKING: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या

BREAKING: पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मध्यमग्राम इलाके में हुई, जहां हमलावरों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद चंद्रनाथ रथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।

शुभेंदु अधिकारी के करीबी माने जाते थे मृतक
बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पिछले करीब 10 से 12 वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके बेहद भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे। हाल ही में हुए चुनावों के दौरान भी वह प्रचार अभियान से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाल रहे थे। उनकी अचानक इस तरह हत्या हो जाने से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !