Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Seraikela News: प्रोजेक्ट डिवाइस से मिल रहे खोए मोबाइल, गुमशुदा बच्चों की तलाश पर भी जोर

Seraikela News: सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस ने खोए और चोरी हुए मोबाइल वापस दिलाने के लिए थाना स्तर पर प्रोजेक्ट डिवाइस शुरू किया है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल रिकवर कर उनके असली मालिकों को लौटाया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार यह एक निरंतर प्रक्रिया है और इसके लिए अलग से कैंप नहीं लगाया जाएगा. जैसे जैसे मोबाइल बरामद होंगे, उन्हें संबंधित मालिकों को वापस किया जाएगा. थाना स्तर पर अब तक कई मोबाइल लौटाए जा चुके हैं और हर महीने इसकी जानकारी साझा की जाएगी.

इसके साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों, खासकर महिलाओं और बच्चों के मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जारी एसओपी के तहत इन मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है. कई मामलों में 12 से 24 घंटे के भीतर बच्चों को बरामद कर परिजनों से मिलाने का दावा किया गया है.

पुलिस ने बताया कि प्रोजेक्ट ये मिला के तहत भी थाना स्तर पर गंभीरता से काम हो रहा है, ताकि गुमशुदा लोगों का जल्द पता लगाया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !