Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-09

Youth Dead In Jamshedpur Bagbera: जमशेदपुर बागबेड़ा में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई

Youth Dead In Jamshedpur Bagbera: बागबेड़ा में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव जटाझोपड़ी खरकई नदी के पास तैरता हुआ मिला है। संभावना जताई जा रही है कि शव आदित्यपुर से बहकर बागबेड़ा की तरफ आया है। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 बागबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिमी घाघाडीह पंचायत के जाटझोपड़ी कांच फुटबॉल मैदान के नदी तट पर सोमवार दोपहर 25 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा का शव बरामद किया गया.घटना की सूचना मिलने पर झामुमो पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने पहुंच कर इसकी जानकारी थाना को दी.पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की पहचान के रूप में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 क्वार्टर नंबर 20/01 रहने वाला हैं.

विजय के रूप में की गई.घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई दिलीप कुमार मिश्रा पहुंचे उन्होंने बताया कि  आज सुबह लगभग 8:00 बजे के आसपास डीवी रोड में दिखाई दिया था.
दिलीप वही यहां तक इतनी दूर पैदल नहीं आ सकता किसी न किसी के साथ जरूर आया होगा.कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है.बड़े भाई ने जब उनके मोबाइल फोन पर फोन किया तो मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है.
बड़े भाई ने कहा किमेरे छोटे भाई को तैरना भी आता था.तो वह डूब नहीं सकता.या पूरी घटनाकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.मामले को लेकर बड़े भाई ने थाना में लिखकर शिकायत किया हूं.
पुलिस इस मामले पर निष्पक्ष जांच करें जो भी है वह सत्य सामने आए और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.चार भाइयों में सबसे छोटा था.विजय कुमार मिश्रा वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था.घटना की सूचना मिलने के बाद नदी तट पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !