Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jharkhand News: सहकारिता बैंक घोटाला में संजय डालमिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

Jharkhand News: झारखंड राज्य सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा में हुए 38 करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी व्यवसायी संजय कुमार डालमिया ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने लोअर कोर्ट रिकॉर्ड मंगाने का निर्देश दिया है.

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले में एलसीआर प्रस्तुत करने को कहा है और अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद तय की है.

जांच में सामने आया है कि संजय कुमार डालमिया पर बैंक से आठ अलग अलग लोन के जरिए फर्जी कागजात के आधार पर 38 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है.

इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है. जांच के दौरान बैंक के कई अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है.

गिरफ्तार अधिकारियों में सरायकेला शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपति, मदन लाल प्रजापति, वीरेंद्र कुमार, शंकर बंधोपाध्याय, मनोज नाथ शाहदेव, संदीप सेन और बृजेश्वर नाथ शामिल हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !