Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Entertainment News: "तुम्बाड 2" में लौटेगा हस्तर का डर और लालच का खेल, कैमियो में दिख सकती है आलिया भट्ट

Entertainment News: Tumbbad 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Sohum Shah स्टारर इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी मेकर्स ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर दी। इस अपडेट के बाद से फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और दर्शक इसकी कहानी को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

कैमियो में दिख सकती हैं आलिया भट्ट, किरदार रहेगा खास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Alia Bhatt इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है और 3 मई से शूटिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि उनका रोल कैमियो बताया जा रहा है, लेकिन किरदार काफी अहम और प्रभावशाली होगा। मेकर्स को ऐसे चेहरे की तलाश थी जो कम समय में भी रहस्य और गहराई ला सके, और इसके लिए आलिया को बिल्कुल उपयुक्त माना गया।

बड़े नामों पर था विचार, नवाजुद्दीन भी निभाएंगे अहम भूमिका
इससे पहले खबरें थीं कि Priyanka Chopra, Katrina Kaif और Nayanthara जैसे नामों पर विचार किया जा रहा था, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं Nawazuddin Siddiqui भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक Adesh Prasad इस बार कहानी को और गहराई से पौराणिक और रहस्यमयी तत्वों के साथ पेश करेंगे, जिसमें “हस्तर देवता” की कथा को आगे बढ़ाया जाएगा।

"प्रलय" की झलक के साथ रिलीज डेट भी तय
फिल्म की शूटिंग मुंबई के माढ़ द्वीप पर बनाए गए भव्य सेट पर हो रही है। हाल ही में जारी पोस्टर और टीज़र में प्रलय का संकेत दिया गया, जिसने उत्सुकता और बढ़ा दी है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है, "Tumbbad 2"  3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर का कैप्शन, “पापों से भरा अतीत, भयावह भविष्य, भूख बढ़ती जा रही है, लालच की विरासत कायम है, "प्रलय आएगा”, फैंस के बीच रोमांच और बढ़ा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !