Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jharkhand News: झारखंड राज्य खाद्य आयोग को चाहिए लग्जरी गाड़ियां; इनोवा क्रिस्टा और हुंडई वरना समेत कई कारों के लिए टेंडर जारी

Jharkhand News: झारखंड राज्य खाद्य आयोग ने अपने कार्यों को सुचारू और तेज बनाने के लिए नई गाड़ियों की व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत आयोग ने बाह्य स्रोतों के माध्यम से विभिन्न श्रेणी के वाहनों की आपूर्ति के लिए निविदा जारी की है.

जारी सूचना के अनुसार आयोग ने प्रीमियम और मध्यम श्रेणी की कई कारों की मांग की है. इच्छुक आपूर्तिकर्ताओं से इन वाहनों के लिए दरें आमंत्रित की गई हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 जून निर्धारित की गई है.

प्रीमियम श्रेणी में इनोवा क्रिस्टा, हुंडई वरना और होंडा सिटी जैसी गाड़ियों को शामिल किया गया है. वहीं सेडान श्रेणी में फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया की मांग की गई है.

इसके अलावा इकोनॉमी श्रेणी में मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर और होंडा अमेज को भी सूची में रखा गया है. आयोग का उद्देश्य इन वाहनों के जरिए अधिकारियों की आवाजाही को सुगम बनाना और कार्यक्षमता में सुधार करना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !