Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-09

Death Anniversary Of Lord Birsa Munda: सरायकेला भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं अपर उपायुक्त ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Death Anniversary Of Lord Birsa Munda: सरायकेला भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल व अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बिरसा चौक एवं समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और स्वतंत्रता की अमिट गाथा है।
उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में देश की स्वतंत्रता और समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अदम्य इच्छाशक्ति के कारण ही अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया।


इस दौरान उपायुक्त ने सभी से आह्वान किया कि हम भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक आत्मनिर्भर एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए संकल्पित हों।
इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अनिल टुड्डू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला शशि शेखर सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !