Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jamshedpur Breaking News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: हाई टेंशन तार की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलसा

Jamshedpur Breaking News : टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बुधवार को एक गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार एक युवक प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया, जिसके बाद वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घटना होते ही प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत नीचे उतारा और इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में MGM अस्पताल रेफर, RPF जांच में जुटी


रेलवे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक कहां से आया और किन परिस्थितियों में इस हादसे का शिकार हुआ। प्रारंभिक जानकारी में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और आरपीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !