Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-06

DC Vs CSK: सैमसन-कार्तिक की तूफानी साझेदारी, CSK की शानदार जीत

DC Vs CSK Match Review: Sanju Samson की 87 रन की नाबाद पारी और कार्तिक शर्मा के 41 रन की बदौलत Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। 156 रन के लक्ष्य को चेन्नई ने महज 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया।


पावरप्ले में बिखरी दिल्ली की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। Axar Patel का फैसला उल्टा पड़ गया और पावरप्ले में टीम ने सिर्फ 37 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। Pathum Nissanka (19) और KL Rahul (12) जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए।


रिजवी-स्टब्स ने संभाली पारी, 155 तक पहुंची दिल्ली

मिडिल ऑर्डर के लगातार गिरते विकेटों के बीच Sameer Rizvi और Tristan Stubbs ने 65 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। रिजवी ने 40* और स्टब्स ने 38 रन बनाए, जिससे दिल्ली 20 ओवर में 155/7 तक पहुंच सकी। चेन्नई की ओर से Noor Ahmad ने 2 विकेट झटके।


शुरुआती झटके के बाद चेन्नई की दमदार वापसी

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत धीमी रही और Ruturaj Gaikwad जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद सैमसन और कार्तिक ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। लगातार दूसरे मैच में नाबाद लौटे कार्तिक शर्मा ने टीम को आसान जीत दिलाते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !