Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Assam Election 2026: असम में झामुमो की चुनावी शुरुआत, 16 सीटों पर भागीदारी के साथ दर्ज कराई उपस्थिति

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एंट्री ने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है. सीमित संसाधनों और कम समय के बावजूद पार्टी को कई सीटों पर अच्छा समर्थन मिला, जिसे एक अहम शुरुआत माना जा रहा है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह समर्थन जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए हौसला बढ़ाने वाला है.

पार्टी ने असम में कुल 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इनमें दो सीटों पर दूसरे स्थान पर रहकर कड़ा मुकाबला किया गया, जबकि सात सीटों पर 15 हजार से अधिक वोट मिले. कई अन्य सीटों पर भी पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

मजबत, भेरगांव, गोसाईगांव और रंगापारा जैसी सीटों पर पार्टी को 20 हजार से अधिक वोट मिले. इसके अलावा डिगबोई, मार्गेरिटा, खुमताई और सोनारी में भी अच्छा समर्थन मिला.

पार्टी ने आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. चाय बागान मजदूरों की मजदूरी, भूमि अधिकार और जनजातीय दर्जे जैसे सवालों ने मतदाताओं के बीच पार्टी की पहचान बनाने में मदद की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !