Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां पुलिस की बड़ी सफलता, Project “Device” से 17 गुम मोबाइल बरामद

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे Project ‘Device’ के तहत सोमवार को CEIR पोर्टल की मदद से कुल 17 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। यह अभियान गुम हुए मोबाइलों को ट्रैक कर वापस दिलाने की दिशा में अहम साबित हो रहा है।


सरायकेला से 13, खरसावां से 4 मोबाइल ट्रैक

एसपी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सरायकेला थाना क्षेत्र से 13 और खरसावां थाना क्षेत्र से 4 मोबाइल बरामद किए गए। सभी मोबाइल CEIR पोर्टल के जरिए सफलतापूर्वक ट्रैक किए गए, जिससे पुलिस की तकनीकी दक्षता भी सामने आई।


मालिकों को लौटाए गए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

बरामद किए गए सभी मोबाइल का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके सही मालिकों को सुरक्षित सौंप दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !