Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Jamshedpur Road Accident: गोलमुरी में तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूईलडूंगरी मेन रोड पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना शाम करीब 8 बजे की है.
जानकारी के अनुसार युवक बर्मामाइंस से साकची की ओर जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के समय सड़क पर हल्की भीड़भाड़ भी थी.

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है. स्थानीय लोगों ने इस सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था सख्त करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !