Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Dhanbad News : तेतुलमारी में ट्रेन की चपेट में आने से गया निवासी युवक की मौत

Dhanbad News : जिले के तेतुलमारी रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में गया निवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह तेतुलमारी स्टेशन के समीप पोल संख्या 280/6 के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबोध शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में सूचना दी। 


मानसिक तनाव की भी बात सामने आई, पुलिस जांच में जुटी


इसी दौरान जीआरपी धनबाद से सूचना मिली कि तेतुलमारी के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है, जिसकी पहचान बाद में सुबोध के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह सूरत में निजी नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में भी था। 

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !