Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Dhanbad Big News: धनबाद के मुनिडीह कोल वाशरी हादसे में मृतकों के आश्रितों को 20 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी देगी बीसीसीएल

Dhanbad Big News: धनबाद के मुनिडीह कोल वाशरी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रबंधन, ट्रेड यूनियन और मृतकों के परिजनों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है. समझौते के तहत प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिवार को कुल 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी. यह भुगतान दो किस्तों में होगा, पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये 10 दिनों के भीतर और दूसरी किस्त के 10 लाख रुपये अगले 20 दिनों में दिए जाएंगे.

नौकरी, शिक्षा और अंतिम संस्कार के लिए सहायता
मुआवजे के अलावा, बीसीसीएल प्रत्येक मृतक के परिवार से एक पात्र सदस्य को मुनिडीह परियोजना की आउटसोर्सिंग में संविदात्मक नौकरी प्रदान करेगा. आश्रितों को एचपीसी वेतन, चिकित्सा सुविधा और बीसीसीएल मानकों के अनुसार अन्य लाभ मिलेंगे. इसके अतिरिक्त, अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 75 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी और मृतकों के बच्चों को डीएवी स्कूल में दाखिले के लिए बीसीसीएल नियमों के तहत मदद मिलेगी.

स्वतंत्र टीम करेगी हादसे की उच्चस्तरीय जांच
प्रबंधन ने इस भीषण हादसे के तथ्यों का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए एक स्वतंत्र सक्षम टीम से विस्तृत जांच कराने पर सहमति जताई है. यह टीम सुरक्षा प्रक्रियाओं को भविष्य में और मजबूत करने के लिए नए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी तैयार करेगी. समझौते पर महाप्रबंधक (डब्ल्यूजे एरिया) सहित अन्य अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं.

5 टन मलबे की चपेट में आने से हुई थी मौत
उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार की शाम मुनिडीह कोल वाशरी के लोडिंग प्वाइंट पर लगभग 43 फीट की ऊंचाई से 5 टन कोयला स्लरी का मलबा गिर गया था. इस मलबे में दबकर चार श्रमिकों की जान चली गई थी. सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सूचना देने में हुई देरी को लेकर मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है, जिसके बाद यह समझौता संपन्न हुआ.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !