Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Horoscope Today: ग्रहों का बदला मिजाज, किसे फायदा, किसे सावधान रहने की जरूरत, पढ़े आज का पूरा भविष्यफल

Horoscope Today: रविवार का दिन सुकून और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. आज ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए सफलता के रास्ते खोल रही है तो कुछ को सतर्क रहने का संकेत दे रही है. अगर आप अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि जानना चाहते हैं और दिन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो पढ़िए आज का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, रंग और आसान उपाय के साथ.
मेष (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने वाला है. भरोसेमंद लोग भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहयोग कम मिलेगा. यात्रा टालना बेहतर रहेगा.
शुभ अंक: 1.5.7.
शुभ रंग: लाल.
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें.

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा.
शुभ अंक: 2.5.7.
शुभ रंग: सफेद.
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

मिथुन (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके प्रयास सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी. लेन-देन में सुधार होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक: 3.6.7.
शुभ रंग: हरा.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मानसिक तनाव रह सकता है. परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. सोच-समझकर निर्णय लें.
शुभ अंक: 4.3.6.
शुभ रंग: क्रीम.
उपाय: चावल का दान करें.

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके सपने साकार हो सकते हैं. कामकाज में प्रगति होगी. कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है.
शुभ अंक: 4.6.9.
शुभ रंग: सुनहरा.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नए अवसर मिलेंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. दिन सुखद रहेगा.
शुभ अंक: 3.5.6.
शुभ रंग: हरा.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परिवार में मतभेद हो सकता है. जरूरी काम समय पर पूरा करें. दोपहर के बाद स्थितियां बेहतर होंगी.
शुभ अंक: 2.6.7.
शुभ रंग: नीला.
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें.

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार में प्रगति होगी. रुका हुआ धन मिल सकता है. व्यस्तता बढ़ेगी. बातचीत में संयम रखें.
शुभ अंक: 1.5.7.
शुभ रंग: मरून.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
खान-पान में सावधानी रखें. सरकारी कामों में लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 2.4.5.
शुभ रंग: पीला.
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मन प्रसन्न रहेगा. संपत्ति से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा.
शुभ अंक: 5.7.9.
शुभ रंग: भूरा.
उपाय: शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं.

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कामकाज में व्यस्तता रहेगी लेकिन लाभ भी मिलेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक: 3.6.9.
शुभ रंग: आसमानी.
उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें.

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आनंददायक रहेगा. कामकाज में सफलता मिलेगी. प्रियजनों के साथ समय बितेगा.
शुभ अंक: 3.5.6.
शुभ रंग: गुलाबी.
उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.

आज का दिन संकेत देता है कि सफलता उन्हीं को मिलेगी जो धैर्य, समझदारी और सही दिशा में प्रयास करेंगे. जहां अवसर दिखे, उसे पकड़ें और जहां जोखिम हो, वहां सावधानी बरतें. छोटे-छोटे उपाय आपके दिन को और बेहतर बना सकते हैं. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, ग्रहों का साथ भी आपके पक्ष में आता जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !