Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Dhanbad Big News: धनबाद के बीसीसीएल मुनीडीह वाशरी में बड़ा हादसा, कोयले की स्लरी में दबने से चार मजदूरों की मौत

Dhanbad Big News: झारखंड के धनबाद स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम एक दर्दनाक दुर्घटना हुई. इस हादसे में कोयले की स्लरी के नीचे दबने से चार मजदूरों की जान चली गई. मलबे में अभी भी कुछ अन्य श्रमिकों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने का डर है.
ट्रक लोडिंग के दौरान अचानक गिरा मलबा
यह हादसा मुनीडीह ओपी क्षेत्र में संचालित वाशरी प्रोजेक्ट में शाम लगभग 5:00 बजे हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब ट्रक में स्लरी लोड की जा रही थी, तभी अचानक भारी मात्रा में स्लरी मजदूरों के ऊपर गिर गई. वहां काम कर रहे कई ठेका मजदूर इसकी चपेट में आ गए, जिससे पूरे कार्यस्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और अब तक मलबे से चार मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं. फंसे हुए अन्य लोगों की तलाश में जेसीबी और भारी मशीनों का उपयोग कर मलबा हटाया जा रहा है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है

प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात
घटना की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. बचाव अभियान की सीधी निगरानी की जा रही है ताकि मलबे में फंसे संभावित लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके. फिलहाल प्रशासन और प्रबंधन पूरी तरह राहत कार्य में जुटे हुए हैं..
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !