Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Chaibasa News : सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Chaibasa News : पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। हाल ही में हुई मुठभेड़ के बाद यह फॉलो-अप कार्रवाई की गई। चाईबासा एसपी अमित रेणु ने इसकी पुष्टि की है और देर शाम तक पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किए जाने की बात कही है।


एसएलआर, कार्बाइन समेत 182 राउंड गोलियां बरामद, बड़ी साजिश नाकाम


तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक एसएलआर राइफल, उसकी मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके साथ ही करीब 182 राउंड एसएलआर गोलियां, कुछ खाली कारतूस, एक कार्बाइन हथियार और एके-47 राइफल का खाली केस भी मिला है। इसके अलावा विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। सुरक्षाबलों का मानना है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।


मिसिर बेसरा की तलाश में जारी ऑपरेशन, जंगल में डेरा डालने की तैयारी के संकेत


अभियान के दौरान पिट्ठू बैग, पाउच, पानी की बोतलें, बैटरी, टेप, धागा, पिन, कैंची, मल्टीपर्पज चाकू, प्लेट, छाता, सिरिंज और नीडल जैसे कई सामान भी मिले हैं। इससे संकेत मिलता है कि नक्सली लंबे समय तक जंगल में डेरा डालने की योजना बना रहे थे।

सुरक्षाबल एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और उसके दस्ते की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पिछले 10 दिनों में दो बार मुठभेड़ हो चुकी है, जिसमें एक नक्सली इसरायल पूर्ति मारा गया, जबकि 6 जवान घायल हुए थे। फिलहाल पूरे इलाके में अभियान जारी है और सुरक्षाबल जंगल के अंदर गहन तलाशी ले रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !