Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी को मिला राष्ट्रीय अंबेडकर अवॉर्ड, रांची में सम्मान सौंपा गया

Jharkhand: झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आंध्रप्रदेश में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया था, जिसे बाद में रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बांसफोर ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

बहुजन साहित्य अकादमी के सम्मेलन में मिला अवॉर्ड
जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को आंध्रप्रदेश के तिरुपति में बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इस सम्मान की घोषणा की गई थी। यह अवॉर्ड समाज के गरीब, दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।

सम्मान को वंचित वर्गों को किया समर्पित
सम्मान प्राप्त करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने इसे समाज के गरीबों, दलितों और वंचित वर्गों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन हमेशा जरूरतमंदों की सेवा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा है। इस मौके पर उन्होंने आगे भी समाज के कमजोर तबकों के लिए काम करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !