Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jamshedpur News: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के ए-ब्लॉक मुख्य द्वार की छत गिरी

Jamshedpur: जमशेदपुर स्थित वर्कर्स कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ए-ब्लॉक में जाने वाले मुख्य द्वार की छत अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब कॉलेज में नियमित कक्षाएं चल रही थीं और छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्लास में मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

कई छात्रों की जान बाल-बाल बची
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस जगह छत गिरी, वहां से कुछ ही देर पहले छात्र गुजर रहे थे। गनीमत रही कि घटना के समय कोई इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों के बीच डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल
घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और भवन की स्थिति को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज भवन के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं, लेकिन समय रहते उनकी मरम्मत नहीं कराई जाती। इस घटना के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे परिसर की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !