Jharkhand News : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ड्रेस कोड, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल हैं। परीक्षा 3 मई को देशभर में आयोजित की जाएगी।
ड्रेस कोड पर सख्ती, साधारण कपड़े पहनने के निर्देश
NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को हल्के और साधारण कपड़े पहनकर ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा। भारी कपड़े, बड़े बटन, डिजाइनर आउटफिट, गहने और किसी भी तरह की मेटल वाली वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी।
जूते, ऊंची हील या बंद फुटवियर पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके बजाय चप्पल या सैंडल पहनने की सलाह दी गई है, ताकि जांच प्रक्रिया आसान हो सके और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकी जा सके।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी, लेकिन राहत भी
एडवाइजरी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके।
हालांकि, यदि किसी कारणवश बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में दिक्कत आती है, तो भी छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों को एक अंडरटेकिंग भरनी होगी।
परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर
NTA का कहना है कि ये सभी नियम परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।