Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-11

Jamshedpur Crime: नदी किनारे 24 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Meta Description

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बागुननगर रोड नंबर 5 निवासी 24 वर्षीय सूरज लाल के रूप में हुई है। सूरज 9 अप्रैल की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह शराब पीने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

 
शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नदी पार बालीगुमा जाने वाले रास्ते के पास जलकुंभी के बीच शव को पत्थरों में फंसा देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
फिलहाल मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत थाना में दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर छानबीन जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !